मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, ई-विटारा (e Vitara) पेश करने वाली है। यह कार 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद थी। लेकिन अब इसे सितंबर 2025 तक के लिए टाल दिया गया है । मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक SUV E Vitara लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया, और इस बार यह ब्लैक कलर में नजर आई। उम्मीद की जा रही है कि यह कार सितंबर 2025 तक लॉन्च हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी दमदार विकल्प बना देता है।
Maruti E Vitara के फीचर्स
Maruti Suzuki E Vitara को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक होगा और इसमें प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी शामिल होंगी।
श्रेणी | विवरण |
---|---|
बैटरी | एडवांस लिथियम-आयन, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
ड्राइविंग रेंज | 500+ किलोमीटर (अनुमानित) |
ट्रांसमिशन | ऑटोमैटिक (सिंगल-स्पीड) |
एक्सटीरियर | ब्लैक फिनिश, स्पोर्टी डिज़ाइन, एलईडी लाइट्स |
इंटीरियर | प्रीमियम केबिन, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम |
सेफ्टी फीचर्स | 6 एयरबैग, ABS, ESC, 360-डिग्री कैमरा |
कनेक्टिविटी | वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो / एप्पल कारप्ले |
चार्जिंग टाइम | फास्ट चार्जिंग से 0-80% तक लगभग 50 मिनट |
प्रोडक्शन और चीन का असर
डिज़ाइन और लुक
मारुति सुजुकी ई-विटारा का एक्सटीरियर डिज़ाइन काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसमें ब्लैक रूफ, एग्रेसिव बंपर और शार्प बॉडी लाइन्स दी गई हैं, जो इसे एक स्पोर्टी SUV लुक देती हैं। मारुति सुजुकी ई-विटारा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप,हैं जो कार को फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक देते हैं। वही वाई-आकार के एलईडी डीआरएल स्टाइल एलिमेंट कार को एक यूनिक और आक्रामक लुक देता है। मोटा स्किड प्लेट इससे SUV को एक रफ-एंड-टफ (off-road ready) अपील मिलती है। यह डिज़ाइन खासतौर पर उन युवाओं को आकर्षित करेगा जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

7 एयरबैग

इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्ले
पहली नज़र में, यह भविष्य की झलक जैसा लगता है। फिर, दूसरी नज़र में, यह अपने रहस्य को उजागर करता है – एक फ्यूचरिस्टिक फ्रंट फ़ेशिया। तीसरी नज़र में, आप इसके पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस की ओर आकर्षित होते हैं। हर रेखा उद्देश्य की बात करती है, इरादे से गढ़ी गई है, सड़कों पर हुकूमत करने के लिए बेताब है। यह केवल एक इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं है, बल्कि आगे की यात्रा पर एक नया दृष्टिकोण है।

500 किमी का रेंज
लॉन्च और अनुमानित कीमत
ऐसा माना जा रहा है कि Maruti Suzuki E Vitara को सितंबर 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।