Sarvam Maya Twitter Review: क्रिसमस पर रिलीज़ हुई निविन पॉली की फैंटेसी हॉरर रोम-कॉम पर दर्शकों का रिएक्शन

हॉरर, रोमांस और इमोशन का अनोखा मेल — Sarvam Maya ने जीता दर्शकों का दिल

Dev
5 Min Read
Sarvam Maya में निविन पॉली एक अनोखे किरदार में, फैंटेसी और इमोशन से भरपूर कहानी।Sarvam Maya Twitter Review

मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता निविन पॉली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Sarvam Maya आखिरकार 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। निर्देशक अखिल सथ्यान द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक फैंटेसी हॉरर रोमांटिक कॉमेडी है, जो रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

जहां एक ओर दर्शक थिएटर से बाहर निकलते ही अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, वहीं Twitter (X) पर फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों ने Sarvam Maya को लेकर क्या कहा है और क्यों इसे निविन पॉली की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

Sarvam Maya Twitter Review: सोशल मीडिया पर क्या बोले दर्शक?

फिल्म रिलीज़ होते ही ट्विटर पर #SarvamMaya ट्रेंड करने लगा। कई दर्शकों ने फिल्म को लेकर भावुक और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

पहला रिएक्शन:
एक यूज़र ने लिखा कि Sarvam Maya ने उन्हें हंसाया, रुलाया और भावनात्मक रूप से अंदर तक छू लिया। उन्होंने निर्देशक अखिल सथ्यान को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे समय बाद ऐसी दिल को सुकून देने वाली फिल्म देखने को मिली।

दूसरा रिव्यू:
एक अन्य दर्शक ने फिल्म को “स्मूद और डिलाइटफुल हॉरर रोम-कॉम” बताया। यूज़र ने खास तौर पर फिल्म की सिंपल स्टोरीटेलिंग, सधे हुए किरदार और भूत वाले ट्रैक की तारीफ की।
इसके साथ ही अजू वर्गीज और निविन पॉली की केमिस्ट्री को भी फिल्म की बड़ी ताकत बताया गया।

तीसरी प्रतिक्रिया:
एक नेटिजन ने यहां तक कह दिया कि Sarvam Maya पिछले 10 सालों में निविन पॉली की सबसे बेहतरीन फिल्म है। इस ट्वीट के बाद फिल्म को लेकर बहस और भी तेज हो गई।

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर यही माहौल दिख रहा है कि दर्शक फिल्म को एक फील-गुड, भावनात्मक और अलग अनुभव मान रहे हैं।

Sarvam Maya की कहानी क्या है?

Sarvam Maya एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है, जिसकी कहानी प्रभेन्धु नम्भूदिरी नाम के एक युवा हिंदू पुजारी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने पैतृक घर में एकांत जीवन जीता है, जहां उसकी दुनिया पूजा-पाठ, मंत्र और सन्नाटे तक सीमित है।

उसकी ज़िंदगी एकदम अनुशासित और रूटीन में बंधी हुई है। लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है, जब उसकी मुलाकात एक भूत से होती है। यह रहस्यमयी मुलाकात पहले उसे डराती है, फिर चौंकाती है और धीरे-धीरे उसकी सोच और ज़िंदगी को बदलने लगती है।

फिल्म सिर्फ डर या कॉमेडी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह
जीवन
आस्था
पहचान
रिश्तों

जैसे गहरे सवालों को बेहद हल्के और भावनात्मक अंदाज़ में छूती है। यही वजह है कि कई दर्शक इसे एक दार्शनिक लेकिन मनोरंजक फिल्म बता रहे हैं।

फिल्म की कास्ट और क्रू

Sarvam Maya में दमदार कलाकारों की टोली देखने को मिलती है:

  • निविन पॉली

  • अजू वर्गीज

  • रिया शिबू

  • जनार्दनन

  • प्रीति मुखुंधन

  • अरुण अजिकुमार

  • रघुनाथ पलरी

  • मधु वारियर

फिल्म को
लिखा, एडिट और निर्देशित किया है: अखिल सथ्यान
प्रोड्यूसर्स: अजय कुमार और राजीव मेनन (Firefly Films)
म्यूज़िक और BGM: जस्टिन प्रभाकरन
सिनेमैटोग्राफी: शरण वेलायुधन

तकनीकी रूप से भी फिल्म को काफी सधा हुआ माना जा रहा है।

निविन पॉली की परफॉर्मेंस पर क्यों हो रही तारीफ?

पिछले कुछ समय से निविन पॉली की फिल्मों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। ऐसे में Sarvam Maya को उनके कमबैक प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

दर्शकों के मुताबिक:
निविन पॉली फिर से अपने पुराने चार्म में लौटे हैं
उनका इमोशनल और कॉमिक टाइमिंग मजबूत है
किरदार में सादगी और गहराई दोनों नजर आती हैं

निविन पॉली की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो निविन पॉली आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं:

  • बी. उन्नीकृष्णन के साथ एक पॉलिटिकल थ्रिलर

  • Dear Students (नयनतारा के साथ)

  • Baby Girl

  • Action Hero Biju 2

  • Multiverse Manmadhan

  • राघव लॉरेंस की फिल्म Benz में नेगेटिव रोल

Share This Article
Leave a Comment