Maruti Suzuki अपने नए हाइब्रिड मॉडल Escudo Hybrid SUV को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। और अब जल्द ही भारत में लांच होने वाली है। यह SUV पहले जापान और कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देखी जा चुकी है। और अब इसे भारत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आने वाली मारुति सुजुकी कार का नाम Escudo है यह तो पता है और सूत्रों से पता चला है कि इसका कोड नेम Y17 रखा गया है। क्योंकि यह मारुति सुजुकी की एक नई एसयूवी है जो ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच में आएगी। Maruti Escudo एक फुल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी जो न सिर्फ माइलेज के मामले में बल्कि परफॉर्मेंस और डिजाइन में भी ध्यान खींचेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह SUV भारत में 2025 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है।
Maruti Escudo Hybrid SUV के फीचर्स
श्रेणी | विवरण |
---|---|
इंजन | 1.5L पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर |
ट्रांसमिशन | e-CVT (हाइब्रिड ट्रांसमिशन सिस्टम) |
माइलेज | 25+ किमी/लीटर (अनुमानित) |
बैटरी | लीथियम-आयन बैटरी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सपोर्ट |
एक्सटीरियर | एलईडी हेडलैंप्स, ब्लैक रूफ, स्पोर्टी ग्रिल |
इंटीरियर | ड्यूल-टोन थीम, प्रीमियम सीट्स, डिजिटल डिस्प्ले |
सेफ्टी फीचर्स | 6 एयरबैग, ABS, EBD, 360 कैमरा, लेन असिस्ट |
कनेक्टिविटी | वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले |
अन्य फीचर्स | क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, क्रूज़ कंट्रोल |
रंग विकल्प | पर्ल व्हाइट, मेटालिक ग्रे, रेड और ड्यूल टोन रंग |
Maruti Escudo Hybrid का डिजाइन
इस कार से जुड़े कई जानकारियां सामने आई हैं मानना है कि इसका डिजाइन भी एसयूवी जैसा ही होगा। Maruti Escudo Hybrid SUV का एक्सटीरियर डिज़ाइन बहुत ही प्रीमियम और बोल्ड है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, शार्प बॉडी लाइन्स और मस्क्युलर व्हील आर्क्स दिए गए हैं। इसका लुक ना सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि SUV की दमदार उपस्थिति को भी दर्शाता है। इसमें ब्लैक रूफ और ड्यूल टोन एलॉय व्हील्स इसे यूथफुल अपील देते हैं।
इंटीरियर और आराम
इस SUV का इंटीरियर भी काफी शानदार और टेक-फ्रेंडली होगा। ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, लेदर सीट्स, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और 7-कलर एम्बिएंट लाइटिंग इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए भी रियर AC वेंट और पर्याप्त लेगरूम मिलेगा।
Escudo Hybrid की कीमत और लॉन्च डेट
Maruti Escudo का सीधा मुकाबला
Toyota Urban Cruiser Hyryder और Honda Elevate Hybrid जैसी कारों से होगा। इसके अलावा यह Hyundai Creta EV, Kia Seltos और MG Astor जैसी मिड-साइज SUV को भी चुनौती दे सकती है। इसकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और माइलेज इसे खास बनाते हैं, जिससे यह EV और पेट्रोल दोनों सेगमेंट के खरीदारों को आकर्षित कर सकती है।