कहानी में क्या होगा नया?
द फैमिली मैन सीजन 3 में मनोज बाजपेयी मतलब (श्रीकांत तिवारी) एक नए मिशन पर होंगे और पहले से भी ज्यादा खतरनाक दुश्मनों का सामना करेंगे। सीजन 3 में श्रीकांत तिवारी के बच्चे बड़े हो चुके हैं और वह पहले से थोड़े बूढ़े भी हो गए हैं। कहानी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और चीन के बीच बढ़ते तनाव पर आधारित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार श्रीकांत नॉर्थ ईस्ट में एक बड़े मिशन पर होंगे, जिसमें टेक्नोलॉजी, साइबर वॉर और आतंकवाद की नई परतें खुलेंगी। सीरीज में जयदीप अहलावत एक विलेन के रूप में नजर आएंगे। जिनके साथ मनोज बाजपेई की टक्कर होगी और यह टक्कर देखने लायक होगी।
कलाकार और किरदार
कलाकार | भूमिका |
---|---|
मनोज बाजपेयी | श्रीकांत तिवारी |
शारिब हाशमी | जेके तलपड़े (श्रीकांत के साथी) |
प्रियमणि | सुची तिवारी (श्रीकांत की पत्नी) |
वेदांत सिन्हा | अथर्व (श्रीकांत का बेटा) |
अश्लेषा ठाकुर | धृति (श्रीकांत की बेटी) |
जयदीप अहलावत | विलेन के रूप में |
फैमिली और मिशन का संघर्ष
हर सीज़न की तरह, इस बार भी श्रीकांत को अपने पारिवारिक जीवन और देशभक्ति के कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाना होगा। एक तरफ़ परिवार की उम्मीदें और दूसरी तरफ़ देश की सुरक्षा – और दोनों के बीच फंसे श्रीकांत की दुविधा एक बार फिर दर्शकों को बांधकर रखेगी।
रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म
सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेई जी से हमेशा यह सवाल पूछा जाता है की द फैमिली मैन का तीसरा सीजन कब तक आएगा वाजपेई जी ने अब इसका जवाब दे दिया है की The Family Man Season 3 को नवंबर 2025 में दिवाली के आसपास रिलीज़ किया जा सकता है। यह शो Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा।
क्यों है इतना खास?
- दमदार एक्टिंग और रियलिस्टिक स्क्रिप्ट
- देशभक्ति और फैमिली ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण
- ह्यूमर और थ्रिल का संतुलन
- हर बार नए मिशन और नई चुनौतियाँ